देहरादून 24 अगस्त 2021
2022 के चुनावो को लेकर भाजपा ने सभी 70 विधानसभाओं में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि विधानसभा चुनाव की दृष्टि से सांगठनिक कार्यों को और अधिक गति देने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश के संगठन महामंत्री अजेय के निर्देश पर सभी 70 विधानसभाओं में विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
चौहान ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के चलते पार्टी ने सांगठनिक कार्यों को और अधिक गति देने और सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने के उद्देश्य से अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं को विधानसभाओं के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
यहां देखे लिस्ट




