राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी ने अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष अजय को दिया कुमाऊं मंडल अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

  अल्मोड़ा, 28 अगस्त 2021- राष्ट्रीय युवा हिन्दु वाहिनी के जिलाध्यक्ष अजय बोरा को संगठन की ओर से कुमाऊं मंडल अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया…

f68a17d12e1a61a0473050dd1cc344a0
 

अल्मोड़ा, 28 अगस्त 2021- राष्ट्रीय युवा हिन्दु वाहिनी के जिलाध्यक्ष अजय बोरा को संगठन की ओर से कुमाऊं मंडल अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रावत की ओर से यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें संगठन की नीतियों के तहत संगठन को मजबूत करने की अपील की गई है।
अजय बोरा ने नई जिम्मेदारी मिलने की पुष्टि करते हुए संगठन के अध्यक्ष रवींद्र रावत सहित सभी प्रदेश पदाधिकारियों का आभार जताते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि उन्हें जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा के अध्यक्ष के अतिरिक्त यह जिम्मेदारी मिली है जिसका वह पूरी निष्ठा से पालन करेंगे।

इधर अजय बोरा को यह जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों, पदाधिकारियों और परिचितों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।