खेलो के लिए नई नीति लायेगी राज्य सरकार: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क से ‘नीरज चोपङा ग्लोरी क्रास कंट्री रन’ को फ्लैग ऑफ के दौरान प्रदेश में नई खेल नीति…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

2ad72920e8d1d669a0111d26a3cff11f

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क से ‘नीरज चोपङा ग्लोरी क्रास कंट्री रन’ को फ्लैग ऑफ के दौरान प्रदेश में नई खेल नीति लाने का ऐलान किया। खुद मुख्यमंत्री ने इसमें जाॅगिंग करते हुए प्रतिभाग भी किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग उत्तराखण्ड और उत्तराखण्ड एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाॅकी खिलाङी मेजर ध्यानचंद  का स्मरण करते हुए खेल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस प्रकार की नई खेल नीति लाएगी जिसमें खिलाड़ियों को तैयारी के लिए संसाधनों की कमी न रहे। राज्य सरकार की कोशिश है कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए। अभावों के कारण खेल प्रतिभा दबी न रहे। आगे बढ़ने के पूरे अवसर मिलें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन हम सभी को गौरवान्वित करने वाला रहा है। खेल भावना सर्वोपरि है। जीवन के हर क्षेत्र में स्पोर्ट्समैनशिप होनी चाहिये। जीवन में भी खेल की तरह कभी आगे बढ़ते हैं कभी पीछे हटते हैं। जीवन में बहुत से अभावों का सामना करना पड़ता है, परन्तु अगर हम ठान लें और संकल्प लेकर प्रयास करें तो सफलता जरूर मिलती है। मेहनत करने से ही मंजिल मिलती है। कहा कि अगर संकल्प लिया है तो दूसरे विकल्प के बारे में नहीं सोचना चाहिए। मन में उत्साह होना चाहिए। उत्साह है तो ऊर्जा है। 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक  खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा, खेल विभाग के अधिकारी, खिलाङी और खेल प्रेमी मौजूद थे।