ios के लिए बेस्ट योग एप

नई दिल्ली: 21 जून को सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग को लेकर…

f55956cb318272ff6375c6d67f652bf5

नई दिल्ली: 21 जून को सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग को लेकर एक धारणा है कि यह एक शारीरिक एक्सरसाइज है, बल्कि सच यह है कि यह शारीरिक के साथ-साथ मानिसक एक्सरसाइज भी है। योग के दौरान सांस के साथ संबंध स्थापित करना बहुत जरूरी होता है। आज इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के खास मौके पर हमने योग कुछ आईओएस एप को लेकर योग ट्रेनर और सर्टिफाइड स्ट्रेंथ फिटनेस ट्रेनर निधि मोहन कमल से बात की है। उन्होंने कुछ बेस्ट योग एप के बारे में हमें बताया है। 
Breathe App 

यदि आपके पास एपल वॉच है तो आपको ब्रीद एप के बारे में पता होगा। यह एप आपको सांस संबंधी एक्सरसाइज के बारे में बताता है। यह एप हर दिन आपको एक्सरसाइज के लिए रिमाइंडर देता है और आप इसकी सेटिंग बदलकर भी रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। सांस संबंधी एक्सरसाइज के दौरान स्थिर और शांत रहना बहुत जरूरी होता है। ब्रीद एप में जैसे-जैसे एनिमेशन बढ़ता है, वैसे-वैसे आपको सांस लेना है और जैसे-जैसे कम होगा, ठीक वैसे ही आपको सांस छोड़ना है।

High Vibes Yoga 
योग और ध्यान में संगीत का भी अहम योगदान होता है। यदि आप योग के दौरान बेहतरीन संगीत का भी आनंद लेना चाहते हैं तो आईओएस में आपके लिए High Vibes Yoga म्यूजिक एप भी है। इसमें आपको अपने हिसाब से प्लेलिस्ट बना सकते हैं। इसमें कई तरह से रिलैक्स होने वाले म्यूजिक मौजूद हैं। 

UltraHuman 
यदि आप योग के वीडियो देखकर योग करना चाहते हैं तो यह UltraHuman एप आपके लिए परफेक्ट है। इस आप एपल के एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप आपको सोने से लेकर योग तक के बारे में बताता है। इस एप को योग सीखने वाले नए लोग और थोड़ी जानकारी रखने वाले, दोनों तरह के लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। 
YogiFi 
YogiFi योग के लिए सबसे परफेक्ट एप है। इस योग सीखने वालों की हर जरूरत और सवाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस एप में आपको योग के की तरह के ऑनलाइन वीडियो मिलेंगे। इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से भी प्रोग्राम को डिजाइन कर सकते हैं। 
Aura  
यदि आप तनाव करने और सकारात्मकता के लिए योग करना चाहते हैं तो Aura आपके लिए एक बेस्ट एप है। इसमें 3-3 मिनट के कई सारे वीडियो दिए गए हैं जिन्हें देखकर आप आप तनाव कम करने की कोशिश कर सकते हैं।