Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Pithoragarh- एनएचएम कर्मियों के समर्थन में दिया धरना

पिथौरागढ़ सहयोगी, 03 जून 2021 पिथौरागढ़ (Pithoragarh) सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों की उपेक्षा के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं…

पिथौरागढ़ सहयोगी, 03 जून 2021

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पिथौरागढ़ (Pithoragarh) सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों की उपेक्षा के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जहां एनएचएम संविदा कर्मियों की मांगों को लेकर जिला कार्यालय में मौन व्रत रखा, वहीं युकां कार्यकर्ता अपने-अपने आवास पर धरने पर बैठे।


कांग्रेस और यूथ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि एनएचएम कर्मचारी जो कोविड कॉल में फ्रंट लाइन वर्कर की भूमिका में हैं। वह सरकार की अनदेखी से नाराज होकर से काम छोड़ होम आइसोलेशन में चले गए हैं।

कहा कि वह लोग दैनिक मजदूरी से भी कम मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। ना तो उनकी जॉब सुरक्षा है न ही बीमा है। केंद्र द्वारा दिये जा रहे 15 प्रतिशत बोनस को काट कर राज्य सरकार द्वारा उन्हें सिर्फ 6.75 बोनस देने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़े……

Uttarakhand- पालिकाध्यक्ष ने ईई पेयजल निगम व लोनिवि को भेजा चेतावनी पत्र

कहा कि इस तरह के सौतेले व्यवहार से क्षुब्ध होकर प्रदेश के समस्त एनएचएम कर्मी होम आइसोलेशन में चले गए हैं, जिससे कोविड सैम्पलिंग, कोविड रिपोर्टिंग, प्रसव समेत अनेक कार्य प्रभावित होंगे।

यह भी पढ़े…

Pithoragarh- महामारी के बीच बिना अनुमति के नही बांट सकेंगे राशन

Uttarakhand: 10 साल में पहली बार लगातार दूसरे दिन आया पानी!

उन्होंने कहा कि ये सरकार की एक ओर नाकामी औऱ लापरवाही को दर्शाता है। इन कर्मचारियों के समर्थन में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, करन सिंह, पारस सिंह, रजत विश्वकर्मा, अभिषेक कोहली, नब्बू भंडारी, शिवम पंत, कार्तिक खर्कवाल, नीरज रावल, प्रियांशु कोहली, जितेंद्र भंडारी, प्रकाश देवली व दीपक जोरा आदि ने अपनेे आवासों में धरना दिया गया।

वहीं कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व मेंं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, पवन पाटनी, सेवादल नेता दिनेश बिष्ट, कार्तिक खर्कवाल, बहादुर सामंत, जावेद खान व रजत विश्वकर्मा आदि ने मौन व्रत रखा।

यह भी पढ़े……

Pithoragarh- नगर निकायों को नियमित सफाई अभियान चलाने के निर्देश

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos