shishu-mandir

विधायक कुंजवाल (mla kunjwal)की मांग-फ्रंटलाइन वर्कर्स पुलिस कर्मियों को नियमानुसार ग्रेड पे दिया जाय

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल (mla kunjwal)ने वर्ष 2001 एवं 2002 में भर्ती उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को 16 वर्ष की स्वच्छ सेवा में दिये जाने वाले 4600 ग्रेड-पे को 20 वर्ष की सेवा के बाद भी प्रस्तावित 2800 ग्रेड-पे के स्थान पर 4600 ग्रेड पे दिये जाने की मांग की है।

अल्मोड़ा, 28 मई 2021 जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल (mla kunjwal)ने वर्ष 2001 एवं 2002 में भर्ती उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को 16 वर्ष की स्वच्छ सेवा में दिये जाने वाले 4600 ग्रेड-पे को 20 वर्ष की सेवा के बाद भी प्रस्तावित 2800 ग्रेड-पे के स्थान पर 4600 ग्रेड पे दिये जाने की मांग की है।

saraswati-bal-vidya-niketan

Corona update- अब इस दिन से यह राज्य शुरू कर रहा है अनलॉक की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में mla kunjwal ने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी के समय से पुलिस कर्मियों द्वारा फन्ट लाईन वर्कर के रूप में आम जनता की भरपूर मदद की जा रही है।

सोमवार से दिल्ली (Delhi) होने जा रही है अनलॉक

लेकिन उनके संज्ञान में आया है कि छठे वेतन आयोग की सिफारिस लागू होने के पश्चात उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में 16 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्व होने पर उनको 4600 रुपये ग्रेड पे दिया जा रहा था जो वर्ष 2017 तक जिनकी 16 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण हो चुकी है उनको दिया गया परन्तु उत्तराखण्ड के भर्ती वर्ष 2001 व 2002 के कर्मियों को इसका लाभ 16 वर्ष सेवा पूर्ण होने के बाद भी नहीं दिया जा रहा है।

यह सिफारिस वर्तमान में 10, 20 व 30 वर्ष में एसीपी का लाभ दिये जाने हेतु निर्धारित की गयी है। वर्ष 2001 व 2002 के उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को क्रमशः माह अक्टूबर 2021 एवं अप्रैल 2022 में एसीपी का लाभ दिया जाना प्रस्तावित था परन्तु शासन द्वारा कर्मियों को 4600 ग्रेड-पे के स्थान पर 20 वर्ष की सेवा में बाद 2800 ग्रेड-पे दिये जाने का आदेश कर दिया गया है। इस वेतन विसंगति के होने से फ्रन्ट लाईन वर्कर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मचारी जो कि अनुशासित कर्मी हैं उनका मनोबल उक्त कारण से काफी गिरा हुआ है वह अपनी पीड़ा सार्वजनिक रूप से जाहिर नहीं कर पा रहे हैं।

mla kunjwal ने कहा कि उक्त वर्ष 2001 व 2002 के उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पूर्व की भाँति एसीपी के लाभ में 4600 ग्रेड-पे दिये जाने हेतु सम्बन्धित को आदेशित करने की कृपा करें। जिससे कि हमारे उत्तराखण्ड पुलिस कर्मचारियों का मनोबल बना हरे।

उत्तरा न्यूज के यूट्यूब चैनल को यहां क्लिक करें