Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

जीबी पंत पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा में अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (International Biodiversity Day) पर वेबिनार आयोजित

अल्मोड़ा, 22 मई, 2021- आज अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (International Biodiversity Day) के अवसर पर गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के इनविस केन्द्र…

अल्मोड़ा, 22 मई, 2021- आज अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (International Biodiversity Day) के अवसर पर गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के इनविस केन्द्र तथा उत्तराखंड विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी परिषद, देहरादून के सहयोग से ”भारतीय हिमालयी क्षेत्र में जैव-विविधता संरक्षण (International Biodiversity Day) अनुसंधान एवं समस्या समाधान के लिए एक भविष्यवादी दृष्टिकोण’’ विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यह भी पढ़े…

खुल गए भगवान बद्रीनाथ (Badrinath Dham) के कपाट

कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए संस्थान के निदेशक ई. किरीट कुमार ने संस्थान के पूर्व निदेशक स्वर्गीय डॉ. आर.एस. रावल को श्रृद्वांजलि देते हुए उनके द्वारा जैव विविधता (International Biodiversity Day) संरक्षण के लिए हिमालयी क्षेत्र में किऐ गए कार्यों से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराते हुए सभी प्रतिभागियों का इस एक दिवसीय वेबिनार में स्वागत किया।

संस्थान के जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन केन्द्र के अध्यक्ष डॉ. आई. डी. भट्ट ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा से प्रतिभागियों एवं विषय विशेषज्ञों को अवगत कराया। बताया कि इस वेबिनार का उद्देश्य हिमालयी जैव विविधता (International Biodiversity Day) के संरक्षण और सत्त उपयोग हेतु आने वाली समस्याओं के समाधान पर विचार विमर्श करने तथा हितधारकों के विविध समूह से सुझाव आमंत्रित करने के लिए की गई है।

यह भी पढ़े…

Uttarakhand- उत्तराखंड में आज 70 मौतें, 3626 नये लोगों में कोरोना संक्रमण

संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जी. सी. एस. नेगी ने संस्थान के इनविस केन्द्र से किये जा रहे कार्यान्वन के विषय में बताया। कार्यक्रम में डॉ. जी. एस. रावत, पूर्व निदेशक, भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून, डा. एस. एस. सामंत, निदेशक एच.एफ.आर.आई., शिमला तथा संस्थान के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. एस. के नन्दी ने भी अपने विचार सभी से साझा किये।

वेबिनार में डॉ. बी.एस. अधिकारी, डॉ. एम.डी. बहेड़ा, डॉ. एन क्षेत्री, डॉ. जी.सी. जोशी, डॉ. एम.सी नोटियाल, डॉ. एस.के. नन्दी, डॉ. जी.सी. एस. नेगी, डॉ. एस.एस. रसीले, डॉ. एस.एस. सामंत, डॉ. एम. साह, डा एल. तिवारी, डॉ. पी. तिवारी, डॉ. डी.पी. उनियाल, डॉ. एस. उनियाल, डॉ. सुबोध ऐरी, पी. जोशी, बी. पाण्डे, जे. पी. तिवारी, एस. डी. भट्ट, डॉ. हरीश अन्डोला, डॉ. ए. भट्ट, डा एस. गैरोला, डॉ. जी. महर, डॉ. एस. मजखोला, डॉ. एस. पंत, डॉ. पाठक, डॉ. ई.ए. सिरिल, डॉ. ए. तिवारी एवं संस्थान के शोधार्थी वेबिनार के माध्यम से उपस्थित थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos