राजेश फिर बने होटल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष 

कार्यकारिणी का हुआ पुुुुनर्गठन अल्मोड़ा। होटल एशोसिएशन की अल्मोड़ा की द्विवार्षिक कार्यकारिणी के लिए एक निजी होटल में हुईं बैठक में राजेश बिष्ट दोबारा अध्यक्ष…

कार्यकारिणी का हुआ पुुुुनर्गठन

IMG 20181227 173213 1

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा। होटल एशोसिएशन की अल्मोड़ा की द्विवार्षिक कार्यकारिणी के लिए एक निजी होटल में हुईं बैठक में राजेश बिष्ट दोबारा अध्यक्ष चुना गया।
होटल ऐशोसिएशन की यहां हुईं बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से राजेश बिष्ट को पुनः होटल एशोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। जबकि, पूरन िंसह अधिकारी, जगमोहन अग्रवाल उपाध्यक्ष, हरीश जोशी सचिव, कुंदन महरा, नमन जोशी उपसचिव व अजय अग्रवाल को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किये गये। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में होटल एशोसिशन आई टी सेंटर व हैरिटेज सेंटर में भी काम करेगा। कहा कि संगठन को और मजबूती प्रदान करने का भरसक प्रयास किया जाएगा। बैठक में पान सिंह खम्पा, मोहन सिंह रायल सुनील अग्रवाल, सहित कई होटल व्यवसायी मौजूद थे ।