
अल्मोड़ा-: 1971 में स्थापित स्पीक मैके संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जिले के 12 राजकीय विद्यालयों में भारतीय शास्त्रीय नृत्य कुचीपुड़ी की आकर्षक प्रस्तुति दी | कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय कला व शास्त्रीय नृत्य व संगीत को बढ़ावा देना था | आंध्र प्रदेश की टी रेड्डी लक्ष्मी ने विद्यालयों मे इस नृत्य विधा की प्रस्तुति देते हुए छात्र छात्राओं को इस नृत्य विधा की जानकारी दी |

