ब्रेकिंग:-दुखद घटना:- घर से महिला को उठा ले गया गुलदार ,5 दिन में दूसरी घटना से से लोगों में दहशत

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

द्वाराहाट सहयोगी (अल्मोड़ा):-बमनगाव क्षेत्र में पांच दिन में गुलदार ने दूसरी महिला को अपना शिकार बना डाला| घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है|द्वाराहाट विकासखंड व तहसील चौखुटिया में आने वाले इस गांव में पांच दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है|
रविवार सांय करीब 6 बजे घर के आंगन से महिला को घसीट कर ले गया। महिला का नाम गोविंदी देवी बताया जा रहा है उनकी उम्र 70वर्ष है| जानकारी के अनुसार गोविंदी देवी अपने घर के आंगन में थी, जब गुलदार उस पर झपटा, उसी समय घर में मौजूद उसकी बहू ने गुलदार से छुड़ाने का प्रयास भी किया, और करीब 50 मीटर घसीटने ने बाद बमुश्किल अपनी जान पर खेलकर अपनी सास को छूटा पायी, लेकिन गोविंदी बच नहीं पायी।
प्रशासन व वन विभाग की टीमें घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी है। मृतका के नाम का खुलासा प्रत्यक्षदर्शियों ने किया है | इससे पूर्व इसी क्षेत्र के सीमापानी में महिला को गुलदार ने निवाला बनाया था | दोनों घटना स्थल बमनगांव में आते हैं |