Nainital- कोविड-19 से बचाव के लिये नगर पालिका ने किया विभिन्न क्षेत्रों को सैनिटाइज

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

हिमानी बोहरा, 18 अप्रैल 2021

new-modern

नैनीताल। नगरपालिका द्वारा नैनीताल (Nainital) नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। बताते चले कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए उत्तराखण्ड सरकार ने नैनीताल सहित पूरे प्रदेश में कोविड कर्फ्यू लगाया गया है।

कोविड कर्फ्यू के चलते नैनीताल में दुकाने व बाजार बंद रहे। नगर पालिका द्वारा नगर में सैनिटाइजेशन का छिड़काव भी किया गया।

नैनीताल जिले के बड़ा बाजार और जय लाल साह बाजार में लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे ​जिसके कारण जिला प्रशासन और पालिका प्रशासन सतर्क हो गया।
वहीं शनिवार को एसडीएम प्रतीक जैन ने स्पीकर के माध्यम से बड़ा बाजार व्यापारियों को कोविड के नियमों का पालन करने की अपील की थी।

यह भी पढ़े…..

Nainital: कोविड कर्फ्यू के हाल- दुकानें रही बंद, आवाजाही बरकरार

Nainital- जिला सूचना कार्यालय 19 अप्रैल तक किया बंद

शनिवार को जय लाल शाह बाजार में नगर पालिका प्रशासन ने सैनिटाइजेशन किया थाए रविवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा बड़ा बाजार सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों को सेनेटाइज किया गया।
इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, ईओ अशोक कुमार वर्मा तथा पालिकाकर्मी मौजूद रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos