shishu-mandir

उत्तराखंड (Uttarakhand) की जेलों में पुलिस अधिकारियों का नियुक्ति मामला, हाईकोर्ट के फैसले का उपपा ने किया स्वागत

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा, 13 अप्रैल 2021- उत्तराखंड (uttarakhand) परिवर्तन पार्टी ने नैनीताल उच्च न्यायालय द्वारा पुलिस अधिकारियों को जेल अधीक्षक बनाए जाने के प्रदेश सरकार के गैरकानूनी आदेश को निरस्त करने का स्वागत किया है।

new-modern
gyan-vigyan

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ज़ारी किए गए इस आदेश के ख़िलाफ़ 19 फरवरी को उपपा ने प्रदेश राज्यपाल को इस आदेश के दुष्परिणामों को देखते हुए इसे निरस्त करने का ज्ञापन भेजा था।

saraswati-bal-vidya-niketan

यह भी पढ़े…

बड़ी खबर- उत्तराखण्ड (Uttarakhand) में 10 वी बोर्ड की परीक्षायें निरस्त

Uttarakhand- पूर्णागिरी धाम (Purnagiri Dham) में 4जी सेवाओं का सीएम ने किया वर्चुअली शुभारंभ

तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार का यह आदेश भारतीय संविधान की भावना व कानूनों के दावे-निष्पक्ष तरीके से न्यायिक सुनवाई को प्रभावित करने वाला था। जिसके चलते आम नागरिक व जेलों में पुलिस प्रशासन की मनमानी से बंद होने वाले लोगों के सामने गंभीर स्थिति पैदा हो रही थी।

उपपा अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस प्रशासन व जांच एजेंसियां अपने राजनीतिक आकाओं को प्रसन्न करने के लिए बहुत से निरपराध लोगों को जेलों में बंद करती है। ऐसे में कारागारों में पुलिस अधिकारियों को तैनात करने का फैसला भारतीय संविधान के ख़िलाफ़ था। उच्च न्यायालय ने इस फैसले को निरस्त कर सरकार में चल रही मनमानी पर रोक लगाई है। उपपा इसका स्वागत करती है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos