देहरादून: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के रुझान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि 5 राज्यों के नतीजों से लोकसभा के चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि भय और भ्रष्टाचार कांग्रेस की पहचान है कुछ दिनों में यह परिलक्षित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जो जनता फैसला करेगी उसका स्वागत है वह शिरोधार्य है। अजय भट्ट ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस अपने चाल चरित्र से बाज नहीं आ सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनादेश का हमेशा सम्मान करती आई है इस बार भी करेगी।