Uttarakhand- हमला व मारपीट करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

पिथौरागढ़, 30 मार्च 2021- Uttarakhand- होली खेल कर वापस लौट रहे ग्रामीणों के साथ हमला व मारपीट करने वाले 2 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में वांछित अन्य आरोपितों की पुलिस तलाश में जुट गई है।

new-modern

यह भी पढ़े…

Uttarakhand- हरिद्वार कुंभ क्षेत्र में अंडरग्राउण्ड केबलिंग का लोकार्पण, होंगे ये फायदे

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 28 मार्च को उडियारी बैंड में एक रिसोर्ट के पास होली खेल कर गांव से लौट रहे कुंडल सिंह मनराल व उनके साथियों के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई।

यह भी पढ़े…

Uttarakhand- होली खेल कर लौट रहा अधेड़ पहाड़ी से गिरा, मौत

पीड़ितों ने थाना बेरीनाग में इंद्रजीत सिंह समेत अन्य के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा- 147/323/352/504/506 के अंतर्गत् मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की धरपकड़ को टीम गठित की।

मुकदमा कायम होने के 4 घण्टे के अन्दर पुलिस ने मुकदमे में नामजद अभियुक्त इन्द्रजीत सिंह महरा एवं पंकज सिंह महरा को रात्रि में ही उनके घर- ग्राम उडियारी से गिरफ्तार किया। बीते 29 मार्च को अभियुक्तों की न्यायालय में पेशी की गई।


थानाध्यक्ष बेरीनाग सुशील जोशी ने बताया कि केस में धारा- 324 की बढ़ोतरी की है। उन्होंने बताया कि केस में वांछित अन्य अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

यह भी पढ़े…

Uttarakhand सल्ट विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी, पढ़ें पूरी खबर

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष बेरीनाग सुशील जोशी, एसआई राकेश राय, कांस्टेबल संजीव यादव, कांस्टेबल मोहन सिंह व चालक सुन्दर सिंह आदि मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos