Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Salt bye election- नामांकन के चौथे दिन 3 ने भरा पर्चा

भिकियासैंण, 26 मार्च 2021- सल्ट विधानसभा उपचुनाव (Salt bye election) को लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय भिकियासैंण में नामाकंन प्रक्रिया चौथे दिन भी जारी रही। अब तक…

भिकियासैंण, 26 मार्च 2021- सल्ट विधानसभा उपचुनाव (Salt bye election) को लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय भिकियासैंण में नामाकंन प्रक्रिया चौथे दिन भी जारी रही। अब तक कुल 10 नामाकंन पत्र वितरित हुये हैं। जबकि तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। शुक्रवार को चार नामांकन पत्रों की बिक्री हुई जबकि तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यह भी पढ़े…

Almora काली पट्टी बांध कर कर्मचारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Almora- salt bye election पहले दिन नहीं हुए कोई नामांकन, 3 फार्म बिके

आरओ राहुल शाह ने बताया तीन प्रत्याशीयों ने अपना नामाकंन पत्र जमा किये हैं। जिनमें निर्दलीय सुरेन्द्र सिंह कंडारी, सर्वजन स्वराज पार्टी के शिव सिंह रावत, पीपीआई डैमोक्रेटिव पार्टी के नंद किशोर शामिल हैं।

शुक्रवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख हिमानी नैनवाल, राकेश बिष्ट, मोहन उपाध्याय, नंदकिशोर ने नामाकंन पत्र प्राप्त किये हैं। अब नामाकंन प्रक्रिया तीन दिन के अवकाश के बाद 30 मार्च को होगी।

यह भी पढ़े…

Salt bye election- उपचुनाव में केवल 5 दिन होंगे नांमाकन

Salt bye election के नामाकंन के समय सर्वजन स्वराज पार्टी प्रत्याशी शिवसिंह रावत के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष डा देवेश्वर, उपाध्यक्ष डीके पाल, प्रचार सचिव दुर्गा प्रसाद, दिलवर सिंह रहे। जबकि पीपीआई डेमोक्रेटिव पार्टी प्रत्याशी नंदकिशोर के साथ प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार, प्रांतीय संगठन सचिव गणेश चंद्र बौद्ध, जिलाध्यक्ष प्रकाश आगरी, विजय भान रहे। निर्दलीय सुरेंद्र सिंह के साथ विजय उनियाल, भारत भूषण, दलवीरसिंह, हेमादेवी मौजूद रहे।

उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw