Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Pithoragarh- कांग्रेसियों ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

पिथौरागढ़ सहयोगी, 12 फरवरी 2021 पिथौरागढ़। Pithoragarh नगर कांग्रेस की तरफ से शुक्रवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। सिनेमा लाइन क्षेत्र में कांग्रेस…

पिथौरागढ़ सहयोगी, 12 फरवरी 2021

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पिथौरागढ़। Pithoragarh नगर कांग्रेस की तरफ से शुक्रवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। सिनेमा लाइन क्षेत्र में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पवन माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं पुतला दहन करते हुए कहा कि देश में 4 लोगों नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अम्बानी अडानी द्वारा सरकार चलाई जा रही है और देश को पूरी तरह लूटा जा रहा है।

Pithoragarh- नवागंतुक जिलाधिकारी आनन्द स्वरूप ने संभाला कार्यभार

वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार हम दो-हमारे दो की सरकार बन कर रह गयी है। किसान सड़कों पर हैं और मजदूर, व्यापारी सहित गरीब तबका बुरी तरह त्रस्त है। महंगाई और बेरोजगारी से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है।

यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी ने कहा कि देश के हालात बहुत खराब हैं। उद्योगपति देश की सार्वजनिक संपत्तियों को खरीद रहे हैं और मोदी व अमित शाह इसे बेचने में लगे लगे हुए हैं। पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर के दाम दिन प्रतिदिन आसमान छू रहे हैं। आम जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। पूर्व सभासद गणेश सौन ने कहा कि मोदी सरकार देश के किसानों का मजाक उड़ा रही है।

Pithoragarh- सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बना सिरदर्द, युवाओं ने किया प्रदर्शन

सत्ता में आने के लिए मोदी सरकार जुमले व ढकोसले बाजी करती रही है और इनको जनता के दुख-दर्ज से कोई लेना देना नहीं है। प्रदर्शन में महेश टम्टा, धीरज शार्की, जितेंद्र बोरा, प्रशांत बोरा, रंजीत शर्मा, सूरज, दिनेश सिंह, मोनू, रेखा, मंजू देवी, दीपक प्रसाद मुन्नी, नूर बानो, नन्नी बाजी, शोहेब कुमार व विशाल आदि शामिल थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/