अल्मोड़ा निकाय चुनाव यहां देखे अध्यक्ष पद का पूरा रिजल्ट

अल्मोड़ा निकाय चुनाव यहा देखे अध्यक्ष पद का पूरा रिजल्ट अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर पालिका चुनावों का परिणाम आने के बाद जहां हार जीत की समीक्षा…

अल्मोड़ा निकाय चुनाव यहा देखे अध्यक्ष पद का पूरा रिजल्ट

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर पालिका चुनावों का परिणाम आने के बाद जहां हार जीत की समीक्षा का दौर शुरू हो गया है वहीं अल्मोड़ा में शुरूआत से गुटबाजी, खेमेबाजी और बगावत को समर्पित हो चुके चुनाव में आखिरकार कांग्रेस को राहत की सांस लेने का मौका मिला कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने भाजपा को कड़ी शिकस्त देते हुए अध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम की। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने 4695 मत हासिल कर भाजपा प्रत्याशी कैलाश गुरूरानी को 1004 मतों से पराजित किया। तीसरे नंबर पर बागी त्रिलोचन जोशी रहे। भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ रहे मनोज बिष्ट भय्यू को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। चार प्रत्याशियों को छोड़कर अन्य सभी छह का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। कैलाश गुरूरानी को 3691 और निर्दलीय त्रिलोचन जोशी 2419 और मनोज बिष्ट भय्यू को 1178 मत हासिल हुए। नोटा को 99 मत मिले जबकि 418 मत अवैध घोषित किए गए। आरओ विवेक राय ने जिलानिर्वाचन अधिकारी नि​तिन सिंह भदौरिया और पर्यवेक्षक तेजस्व​नी आर पाटिल की मौजूदगी में अध्यक्ष पद के विजयी प्रत्याशी प्रकाश जोशी को प्रमाणपत्र प्रदान किये। सभी विजयी प्रत्याशियों को आरओ की ओर से प्रमाणपत्र जारी किये।

                       यहां देखे पूरा परिणाम

almora final result

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25