हरिद्वार बाबाओं को बेचने ले जाया जा रहा था साढ़े तीन लाख रुपए का गांजा, पुलिस की पकड़ में आ गए

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

भतरौजखान पुलिस ने 83 किलो अवैध गाॅजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, वाहन सीज

new-modern

अल्मोड़ा:- मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप सल्ट क्षेत्र में बरामद की गई है| इस क्षेत्र से आए दिन मादक पदार्थों की तस्करी के मामले आ रहे हैं| मादक पदार्थो रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत शनिवार को फिर 83 किलो गांजा बरामद किया है| पुलिस को आरोपियों ने बताया कि यह गांजा हरिद्वार में बाबाओं को बेचने के लिए जा रहा है|
भतरौंजखान थाना के उपनिरीक्षक मोहन सिंह मय पुलिस टीम द्वारा दौराने वाहन चैकिंग पनियाली नाला से मर्चूला की तरफ वाहन संख्या UK-06-Q-9219 जायलो को चैक करने पर मयंक वर्मा पुत्र स्व0 राम अवतार वर्मा, निवासी- मकान नम्बर- 41/02, मोहल्ला- खालसा, काशीपुर उधमसिंहनगर व कृपाल सिंह पुत्र स्व0 भगवान दास निवासी- रतुपुरा, थाना- ठाकुर द्वारा, जनपद-मुरादाबाद उ0प्र0, हाल निवासी- शंकरपुरी, काशीपुर उ0सि0नगर के कब्जे से 83 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत- 3,50000 लगभग रूपये) बरामद कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के उपरान्त थाना भतरौजखान में मु0अ0सं0 संख्या- 39/2018 धारा- 20/22 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा तस्करी कर रहे वाहन को सीज किया गया है। थानाप्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि अभियुक्तगण बरामद गाॅजा कतपतिया क्षेत्र सराईखेत से तस्करी कर हरिद्वार बाबाओं को बेचने ले जा रहे थे।
वर्ष 2018 में अब तक 26 अभियुक्तों से कुल- 375.69 किलोग्राम अवैध गाॅजा (कीमत-14,17000 रूपये) बरामद किया जा चुका है, अभियान जारी है।