एनडीपीएस मामलों में वांछित व्यक्ति गाजियाबाद में पकड़ा गया

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने एक लाख रुपये के इनामी राजकुमार उर्फ बुलबुल को गिरफ्तार किया है।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

0760db696ae42fec078f25742ee517b5नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने एक लाख रुपये के इनामी राजकुमार उर्फ बुलबुल को गिरफ्तार किया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बुलबुल नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) से संबंधित कई आपराधिक मामलों में वांछित था। वह दिल्ली की तीस हजारी अदालत द्वारा दी गई अंतरिम जमानत मिलने के बाद भाग गया था, जिसके बाद उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया और पुलिस ने उस पर इनाम की घोषणा कर दी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

पुलिस को सूचना मिली थी कि बुलबुल यूपी के गाजियाबाद जिले के लोनी में अपने एक साथी से मिलने आ रहा है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, एक जाल बिछाया गया और लोनी में छापेमारी की गई। बुलबुल को गाजियाबाद के राजा गार्डन इलाके गढ़ी कटिया मोहल्ला से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

–आईएएनएस

एचके/एएनएम

Source link