अल्मोड़ा में पहले चरण में 5 हजार किशोरियों को लगेगा एचपीवी (HPV) का टीका

अल्मोड़ा: केंद्र सरकार 14 वर्ष की किशोरियों के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस(HPV)टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है। आज शनिवार को इस अभियान की शुरुआत…

Screenshot 2026 02 28 07 58 42 43 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा: केंद्र सरकार 14 वर्ष की किशोरियों के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस(HPV)टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है। आज शनिवार को इस अभियान की शुरुआत हो रही है।


इसके तहत अल्मोड़ा जिले में पहले चरण में 5 हजार बालिकाओं को चिन्हित किया गया है। 14-15 वर्ष की किशोरियों को यह वैक्सीन मुफ्त लगेगी।

बताया जा रहा है कि यह वैक्सीन महिलाओं में होने वाले कैंसर, खासकर सर्वाइकल कैंसर को रोकने में मददगार होगा। और महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करेगा।


अल्मोड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 28 फरवरी को इस राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ करेंगे।


इसी क्रम में जिला अस्पताल में इस वैक्सीन की लांचिंग की जाएगी। 14 से 15 वर्ष के बीच की बालिकाओं को यह वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। पहले चरण में तय लक्ष्य के अनुरूप 90 फीसदी बालिकाओं का टीकाकरण करना है।

इसके बाद उन महिलाओं का चिन्हिकरण किया जाना है जो सर्वाइकल कैंसर से ग्रसित हैं या फिर जिनमें इसकी शुरूआती लक्षण आ चुके हैं।
सीएमओ ने कहा कि देश में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में शामिल है।

हर वर्ष हजारों नई मरीज सामने आती हैं और बड़ी संख्या में महिलाओं की जान चली जाती है।
सीएमओ ने कहा कि 14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीन की पहल केवल एक टीकाकरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को एक गंभीर और जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करने की दिशा में व्यापक अभियान होगा।

उन्होंने कहा कि इस उम्र में लगाया गया टीका सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है।