काबिले तारीफ: बागेश्वर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कपकोट के 40 बच्चों ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा क्वालिफाई की

Worthy of praise: 40 children of Bageshwar’s Government Primary School Kapkot qualified the entrance examination of Sainik School Ghorakhal बागेश्वर, 15 मार्च 2024- सैनिक स्कूल…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

Worthy of praise: 40 children of Bageshwar’s Government Primary School Kapkot qualified the entrance examination of Sainik School Ghorakhal

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बागेश्वर, 15 मार्च 2024- सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं।

इस प्रवेश परीक्षा में जहां कई बच्चे सफल हुए हैं वहीं बागेश्वर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कपकोट के 40 बच्चों ने एक साथ सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा में क्वालिफाई किया है।


अब सोशल मीडिया में लोग विद्यालय के प्रधानाध्यापक केडी शर्मा और उनकी टीम को बधाई दे रहे है।


शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
कपकोट का राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट एक बार फिर सुर्खियों में है।

Screenshot 20240315 150028

पिछले साल इस विद्यालय के 22 छात्रों ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई किया था। इस बार 40 बच्चों ने परीक्षा क्वालिफाई की है।


गौरतलब है कि साल 2016 से इस स्कूल को आदर्श विद्यालय बनाया गया। जिसके बाद यहां केडी शर्मा को प्रधानाध्यापक बनाया गया।


जिसके शर्मा और उनके शिक्षकों की टीम के प्रयासों के बाद से हर साल स्कूल नया मुकाम छूने लगा। हर साल यहां के बच्चे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल समेत अन्य स्कूलों में निकलते रहते हैं। यह ऐसा सरकारी प्राथमिक स्कूल है जहां प्रवेश के लिए लाइन लगती है।


विद्यालय की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग भी गदगद है, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी का कहना है कि ऐसी सफलता की कहानियाँ और भी हैं जो हमें प्रेरित भी करती हैं और ऊर्जीकृत भी। उन्होंने सभी सफल छात्रों एवं गुरुजनों और अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।