33वां उमेश डोभाल स्मृति समारोह का आयोजन 24-25 मार्च को होगा अल्मोड़ा में होगा

उन्होंने बताया कि इस वर्ष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पुरस्कार “विजयपथ न्यूज” के विजय रावत को दिये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रिंट मीडिया पुरस्कार राजू…

logo

विजय व राजू सजवाण‌ को मीडिया क्षेत्र में मिलेगा पुरस्कार,साहित्यकार कपिलेश भोज को “उमेश डोभाल स्मृति सम्मान
समारोह का आगाज 24 मार्च को चौधानपाटा से निकाले जाने वाले सास्कृतिक जुलूस से होगा।25 मार्च को मुख्य व्याख्यान, स्मारिका का विमोचन और सम्मान समारोह होंगे।

अल्मोड़ा : उमेश डोभाल स्मृति समारोह आगामी 24 व 25 मार्च, 2026 को सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में आयोजित किया जायेगा।


उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष उमेश डोभाल स्मृति सम्मान, राजेन्द्र रावत ‘राजू’ स्मृति जनसरोकार सम्मान, गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ स्मृति जनकवि सम्मान एवं मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार दिया जाता है।


उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट के महासचिव नरेश चन्द्र नौड़ियाल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा उमेश डोभाल स्मृति सम्मान 2025 कपिल भोज को उनकी साहित्यधर्मिता के लिए उनके समर्पण, प्रेरणादायक और अनुकरणीय कार्य हेतु दिया जाएगा ।


समारोह में राजेन्द्र रावत ‘राजू’ स्मृति जनसरोकार सम्मान पर्यावरण संवर्धन के प्रति समर्पित और “बृक्ष प्रेमी” के नाम से मशहूर किशन सिंह मलड़ा को दिया जायेगा। गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ स्मृति जनकवि सम्मान सुप्रसिद्ध रंगकर्मी यमुना राम को उनकी जनपक्षीय नाटकों और जनगीत के लिए दिया जायेगा।


उन्होंने बताया कि पुरस्कार/सम्मान हेतु विभिन्न वर्गों के लिए प्राप्त संस्तुतियों पर 7 मार्च को ट्रस्ट की कार्यकारिणी की आनलाइन बैठक में सभी प्राप्त प्रस्तावों पर सम्यक विचारोपरांत अंतिम निर्णय लिए गये।


ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के युवा पत्रकारों को उनके विगत वर्षों में किये गये कार्यों के आधार पर पुरस्कार दिया जाता है। इसमें 11 हजार रूपये, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र भेंट किया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पुरस्कार “विजयपथ न्यूज” के विजय रावत को दिये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रिंट मीडिया पुरस्कार राजू सजवाण को दिया जाना है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इस वर्ष भुवनेश्वरी जोशी प्रतिभा सम्मान बालिका वर्ग में मोनिका पंवार, चमियाला, टेहरी गढ़वाल को और अनिरुद्ध जोशी प्रतिभा सम्मान बालक वर्ग में करन राज, जीआईसी क्यार्क, पौड़ी गढ़वाल को प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया है।


अगले वर्ष के लिए भुवनेश्वरी जोशी और अनिरुद्ध जोशी प्रतिभा सम्मान इस 2026 में अल्मोड़ा जनपद के आर्थिक रूप से कमजोर और मेरिट में उच्च स्थान रखने वाले इंटर पास करने वाले छात्र-छात्राओं को दिया जाए जाएगा।


नौडियाल ने बताया कि अल्मोड़ा नगर के जिला पंचायत सभागार में होने वाले इस आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है।

समारोह में उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न भागों से बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी, कलाकार व बु‌द्धिजीवियों के भाग लेने की सम्भावना है।


इस अवसर पर हमेशा की भांति एक स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा।
इस वर्ष स्मारिका “उत्तराखंड : राज्य निर्माण के 25 वर्ष- उम्मीद और वास्तविकता” विषय पर आधारित है।

Leave a Reply