मुंबई में 3 दिवसीय Navi Mumbai Fest 2023 का हुआ समापन

मुंबई में 3 दिवसीय Navi Mumbai Fest 2023 का समापन हो गया है। इस Navi Mumbai Fest में 14 राज्यों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। 14…

मुंबई में 3 दिवसीय Navi Mumbai Fest 2023 का समापन हो गया है। इस Navi Mumbai Fest में 14 राज्यों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। 14 राज्यों की बोली भाषा संस्कृति को बढ़ावा दिया गया यह कार्यक्रम सीवुड नवी मुंबई के AIRSPACE NEXUS SEAWOODS MALL में आयोजित किया गया था और बीते दिन यानि 29 जनवरी को इसका समापन किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


बीते दिवस रविवार 29 जनवरी 2023 को Devbhoomi Lok Kala Udgam ( Artists Welfare Association ) की टीम ने उत्तराखंड की लोक कला संस्कृति को इस फेस्ट में प्रस्तुत किया। टीम ने नृत्य गायन एवं पहाड़ की संस्कृति की जीवंत करने वाली प्रस्तुति दी। वही Pahadi Fashon Show (Ramp Walk) में भी भाग लिया। इस टीम में कुमाऊ, गढ़वाल एवं जोनसार के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।


समारोह में उत्तराखंडी समाज ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और महिलाओं एवं पुरुषों ने अपने पहाड़ी पारंपरिक परिधान में झोड़ा, चाचरी, झुमैलो का प्रदर्शन किया।
समारोह में Devbhoomi Artist Welfare Association की अध्यक्ष गायत्री बिष्ट चिलवाल, UDGAM मंच के कलाकारों एवं LEAD FOUNDATION के बच्चों ने प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में Devbhoomi Artist Welfare Association के संस्थापक दीवान सौन, योगेंद्र बिष्ट,दीपा सौन मौजूद रहे।