IPL 2022 आईपीएल उत्तराखंड के दो खिलाड़ी बढ़ाएंगे उत्तराखंड का गौरव

आईपीएल के फैंस IPL का लंबे समय से इंतजार करते हैं। खासकर भारत में आईपीएल मैच के लिए लोग बेहद उत्साहित होते हैं। भारत में…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

आईपीएल के फैंस IPL का लंबे समय से इंतजार करते हैं। खासकर भारत में आईपीएल मैच के लिए लोग बेहद उत्साहित होते हैं। भारत में IPL को क्रिकेट का त्यौहार कहा जाता है। इस बार भी cricket के इस त्योहार के लिए तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। Nanital जनपद के लिए IPL की नीलामी खासा अच्छी रही है। इस बार Nanital जिले के दो खिलाड़ी, आर्यन जुयाल और अनुज रावत IPL team में चुने गए हैं। बता दें कि आर्यन और अनुज भारत के लिए भी साथ खेल चुके हैं। दोनों ने भारत की कप्तानी भी की है। Uttar Pradesh team से खेलने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज़ हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल को पहली बार किसी IPL team में चुना गया है।


उन्हें पांच बार की IPL विजेता टीम मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए में खरीदा है। इसके अलावा दूसरी अच्छी खबर Nanital के रामनगर से आई है। जहां के अनुज रावत को विराट कोहली की टीम RCB ने खरीदा है। घरेलू क्रिकेट में Delhi से खेलने वाले बाएं हाथ के विकेट कीपर बल्लेबाज़ अनुज रावत को 3.40 करोड़ में खरीदा गया है।


Nanital जिले के ये दो होनहार खिलाड़ी आज आईपीएल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों ही खिलाड़ी भारतीय team की भी कप्तानी कर चुके हैं।

इतना ही नहीं बल्कि दोनों खिलाड़ी एक दूसरे की कप्तानी में उप कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। दरअसल, साल 2018 में जब भारतीय under-19 टीम श्रीलंका दौरे पर गई थी तो test में अनुज रावत को कप्तान और आर्यन जुयाल को उपकप्तान बनाया गया था। यह series भारत ने 2-0 से अपने नाम की थी।इसके अलावा वनडे मुकाबलों के लिए under-19 टीम का कप्तान आर्यन जुयाल को बनाया गया था। जबकि एकदिवसीय match में अनुज रावत को वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया था।


इस सीरीज को भारत ने 3-2 से जीता था। ऐसे में uttrakhand या स्पष्ट तौर पर Nanital जिले के दो खिलाड़ी भारतीय team की कप्तानी कर चुके हैं। ये अपने आप में ही बड़े गर्व की बात है। अब दोनों ही खिलाड़ियों को IPL खेलने का मौका मिलने वाला है। Uttarakhand के खेल प्रेमी दोनों के लिए ही उत्साहित हैं। एक तरफ आर्यन को रोहित शर्मा तो वहीं अनुज रावत को विराट कोहली के साथ dressing room share करने का मौका मिलेगा।