17 वर्षीय किशोर पत्नी के साथ दिखा आपत्तिजनक हालत में, पति ने देखा तो फिर

उत्तरी दिल्ली के गुलाबी नगर इलाके में मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां एक शख्स के 17 वर्षीय लड़के को अपनी पत्नी…

उत्तरी दिल्ली के गुलाबी नगर इलाके में मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां एक शख्स के 17 वर्षीय लड़के को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद उसकी सिलंडर से हमला कर हत्या कर दी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। आरोपी को घटना स्थल से गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में अदालत ने उसे हिरासत में भेज दिया है।


पुलिस का कहना है कि जब पड़ोसियों ने घर के बाहर नाली में खून बहता हुआ देखा तो सुबह 10:53 बजे पीसीआर को ‘कॉल’ कर इसकी सूचना दी। उत्तर दिल्ली के डीसीपी राजा बंथिया ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने एक व्यक्ति को खून से लथपथ पाया, जबकि एक अन्य शख्स उसी कमरे में मौजूद था।


पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़का 10 दिन पहले काम की तलाश में दिल्ली आया था। वह मुकेश ठाकुर की पत्नी सुधा के साथ एक परिचय के माध्यम से उसके घर में किराए में रह रहा था। शुरूआती जांच में पता चला कि 19 और 20 मई की रात को मुकेश ठाकुर और नाबालिग लड़के ने शराब पी थी।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस रात बाद में आरोपी ने लड़के को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। अगली सुबह, जब सुधा एक खिलौना फैक्ट्री में काम पर चली गई, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

डीसीपी ने कहा कि गुस्से में आकर ठाकुर ने लड़के के सिर पर छोटे गैस सिलेंडर से कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।