ब्रेकिंग — पिथौरागढ़ में पहले 3 घंटे में 15.26 प्रतिशत ने डालें वोट,जानें किस सीट पर कितने पड़े वोट

उत्तराखण्ड विधानसभा के लिए मतदान आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गया। पांचवी​ विधानसभा के लिए मतदान आज शाम 6 बजे संपन्न हो जाएगा।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तराखण्ड विधानसभा के लिए मतदान आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गया। पांचवी​ विधानसभा के लिए मतदान आज शाम 6 बजे संपन्न हो जाएगा। वही 10 मार्च को मतगणना होगी। पहले एक घंटे में पिथौरागढ़ जिले में 4.40 प्रतिशत वोट पड़े थे तो इसके बाद सुबह 11 बजे तक 15.26 प्रतिशत लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


मिली जानकारी के अनुसार सुबह 11.00 बजे तक पूरे जिले में 15.26 प्रतिशत मतदान हुआ था। विधानसभा क्षेत्र धारचूला में 13.69 प्रतिशत,डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में 17.51 प्रतिशत,विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में 15.38 प्रतिशत और विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट में 15.78 प्रतिशत लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। सुबह 11 बजे तक जिले में 15.26 प्रतिशत लोग वोट डाल चुके थे।


पहले एक घंटे की बात करे तो पिथौरागढ़ जिले में 4.40 प्रतिशत वोट पड़े चुके थे। इनमें से विधानसभा क्षेत्र धारचूला में 4.51,विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में 4.73,विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में 4.55 और विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट में 3.90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।


पिथौरागढ़ की चुनाव से जुड़ी खबरों के लिऐ देखते रहे उत्तरा न्यूज


इन दस्तावेजों से कर सकते हैं मतदान
-आधार कार्ड
–मनरेगा जॉब कार्ड
-बैंक-डाकघरों से जारी फोटोयुक्त पासबुक
–श्रम मंत्रालय की ओर से जारी स्वासथ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (smart card)
-ड्राइविंग लाइसेंस
-पैन कार्ड
–एनपीआर के तहत आरजीआई की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड
-भारतीय पासपोर्ट
–फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
-केंद्र, राज्य, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड की ओर से अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त पहचान पत्र
–सांसदों, विधायकों को जारी किए गए सरकारी (government)पहचान पत्र
-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी(UDIED) कार्ड