उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बेड़े में आई 130 नई बसें, सीएम ने किया लोकपर्ण

उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में आज 130 नई बसें शामिल हो गई हैं। देहरादून आईएसबीटी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बसों का लोकार्पण…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में आज 130 नई बसें शामिल हो गई हैं। देहरादून आईएसबीटी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बसों का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि नई बसों के चलने से अब पहाड़ों के दूर दराज के क्षेत्रों में लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी। कहा कि राज्य तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

विदेशों में बसे राज्य के लोग आज गर्व महसूस कर रहे हैं। 33 प्रतिशत राज्य कर बढ़ा है। 14 स्थानों पर नई बस स्टैंड बन रहे हैं। जल्द इलेक्ट्रॉनिक बसों का राज्य में संचालन किया जाएगा। निगम के सभी कार्मिकों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल यात्रा में जरूर करें।