दर्दनाक- इमारत गिरने (Building Collapsed) से 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत , कई घायल

नई दिल्ली, 10 जून 2021  मुंबई के मलाड से एक दुखद खबर है। जहां तेज बारिश के बाद अचानक एक इमारत भरभराकर गिर (Building Collapsed) गई।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

7933ad16516c06838d8fd7a329036947

नई दिल्ली, 10 जून 2021 
मुंबई के मलाड से एक दुखद खबर है। जहां तेज बारिश के बाद अचानक एक इमारत भरभराकर गिर 
(Building Collapsed) गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत की सूचना है। जिसमें 8 बच्चे बताए जा रहे है। वही, कई लोग घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
जानकारी के मुताबिक हादसा बीती रात करीब 11 बजे का है। न्यू कलेक्टर कंपाउंड में एक चार मंजिला इमारत ढह 
(Building Collapsed) गई। राहत एवं बचाव दल ने किसी तरह मलबा हटाकर शवों व घायलों को बाहर निकाला। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हुए है। 
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार आसपास की इमारतों को भी खाली करवा लिया गया है, क्योंकि इनकी हालत खराब है। फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने और बचाव कार्य जारी है। घायलों को बीडीबीए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस बीच जानकारी सामने आई है कि मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मुंबई पुलिस आईपीसी की धारा 304 (2) (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज करेगी। संयुक्त सीपी (कानून और व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल ने इसकी जानकारी दी है।
बताते चले कि भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून के दौरान इमारत गिरने की काफ घटनाएं सामने आती हैं। बता दें कि बुधवार मानसून ने दस्तक दी। जोरदार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272