यूपी के गोंडा में बोलेरो हादसे में 11 की मौत, गाड़ी का गेट न खुला, अंदर फंसे लोग लगाते रहे गुहार

गोंडा से एक बेहद दुखद हादसे की खबर आई है। जहां एक बोलेरो गाड़ी सरयू नहर में जा गिरी। हादसे में गाड़ी में सवार ग्यारह…

n6752497781754225041844d1818d20cafcc21901f9d85be01bbd51c0bb6738eb641ff70613197108761c0f

गोंडा से एक बेहद दुखद हादसे की खबर आई है। जहां एक बोलेरो गाड़ी सरयू नहर में जा गिरी। हादसे में गाड़ी में सवार ग्यारह लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग सावन के मौके पर पृथ्वीनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। बोलेरो में कुल पंद्रह लोग सवार थे।

हादसा उस वक्त हुआ जब भारी बारिश हो रही थी। बोलेरो बेकाबू होकर बेलवा बहुता रेहरा मोड़ के पास नहर में जा गिरी। हादसे में जिनकी मौत हुई है उनमें पांच महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। गाड़ी जैसे ही पानी में गिरी, लोगों की चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने भागकर मदद की। लेकिन जब तक कुछ किया जाता, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।

बताया जा रहा है कि गाड़ी का दरवाजा नहीं खुल रहा था। लोग अंदर से जान बचाने की गुहार लगा रहे थे। आखिर में गाड़ी का शीशा तोड़कर कुछ लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर किसी तरह बच गया।

मृतकों की पहचान बीना, काजल, महक, दुर्गेश, नंदिनी, अंकित, शुभ, संजू वर्मा, अंजू और सौम्या के रूप में हुई है। ये सभी लोग थाना मोतीगंज के सिहागांव इलाके के रहने वाले थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह हादसा बेहद दुखद और हृदय विदारक है। वह शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।