अल्मोड़ा के बल्ढौटी में नंदावन में आयोजित हुआ पौधरोपण कार्यक्रम

email image link अल्मोड़ा, 10 अगस्त 2021 गोविंद बल्लभ पन्त राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी-कटारमल के सामाजिक एवं आर्थिक विकास केन्द्र तथा नगरपालिका अल्मोड़ा द्वारा…

67cfa9053dff90defb1131d53169f526

अल्मोड़ा, 10 अगस्त 2021
गोविंद बल्लभ पन्त राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी-कटारमल के सामाजिक एवं आर्थिक विकास केन्द्र तथा नगरपालिका अल्मोड़ा द्वारा नन्दावन, बल्ढौटी में विगत दिवस कई प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस पौधरोपण कार्यक्रम में बाॅंज, सैलिक्स, उतीस, बोटलब्रैस, सदाबहार इत्यादि के लगभग 300 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष तथा रघुनाथ सिंह चौहान ने आजादी के अमृत महोत्सव की 75 वी वर्षगांठ पर बोलते हुए भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को याद किया तथा पर्यावरण संस्थान व नगरपालिका परिषद अल्मोड़ा के संयुक्त प्रयासों से शुरू किये गये पौधरोपण कार्य की सराहना की। 

नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने संस्थान के द्वारा किये गये कार्य की सराहना करते हुए कहा गया कि संस्थान के पूर्व निदेशक डाॅ. रणवीर रावल की मधुर स्मृति में आगामी 10 सितम्बर को गोविंद बल्लभ पन्त के जन्मोत्सव पर अल्मोड़ा में पंत पार्क में गिन्को बाइलोवा वृक्ष का पौधरोपण किया जाएगा। 

पर्यावरण संस्थान के वैज्ञानिक डाॅ.एस.सी. आर्या ने नन्दावन विकसित करने के उद्देश्यों तथा इससे होने वाले लाभ से भी अवगत कराया तथा सभी से इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु आवाहन किया। 

इस अवसर पर अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनन्द सिंह बगड़वाल, प्रताप सिंह सत्याल, गोविन्द पिलखववाल, कैलाश गुरूरानी, डाॅ. हर्षित पन्त जुगरान, डाॅ. शैलजा पुनेठा, डाॅ. देवेंद्र चौहान, डी.एस. बिष्ट, डाॅ. रवीन्द्र जोशी, डाॅ. प्रदीप मेहता, सौरभ आदि​ मौजूद रहे।