अल्मोड़ा। 23.05.2022- योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा अष्टम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के अवसर पर आओ हम सब योग करें अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 21 मई 2022 से 21 जून 2022 तक लगातार विभिन्न स्थानों पर निशुल्क योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में योग का विशेष शिविर लगाया गया जिसमें विश्वविद्यालय की योग छात्रा कु0 हेमंती ने प्रशिक्षक के रूप में भाग लिया। शिविर में मानस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह से भागीदारी की।
इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट ने योग को नियमित रूप से अपनाने और योग को जीवन का अनिवार्य अंग बनाने की बात कही। प्रबंधक मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा कमल कुमार बिष्ट ने कहा कि पढ़ाई (शिक्षण कार्य) के साथ साथ खेल व रचनात्मक क्रियाकलापों को जीवन का अभिन्न अंग बनाया जाना चाहिए।