उत्तराखंडियों के पुश्तैनी वनाधिकार (Forest rights) और हक-हकूक बहाल हों: किशोर

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

uttarakhandiyo ke pushteni vanadhikar (Forest rights) bahal ho: kishor

Screenshot-5

पिथौरागढ़ सहयोगी, 19 दिसंबर 2020
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंडियों को गिरिराज और वनवासी मानते हुए उनके पुश्तैनी वनाधिकार (Forest rights) और हक-हकूक बहाल किये जाने चाहिए। साथ ही पर्यावरण, जंगल व नदी आदि को बचाने की कीमत के रूप में केंद्र सरकार, उत्तराखंड के लोगों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दे।

holy-ange-school

दिल्ली चुनावों में उत्तराखं​डियों को टिकट ना देना थी ‘आप’ (aap) की बड़ी ग़लती’ : उमा सिसोदिया

इन मसलों पर पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करने और आम लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए किशोर उपाध्याय शनिवार को जनपद में थे। उनकी मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिजली-पानी के बिलों की प्रतियों की होली भी जलाई। कांग्रेस नेता उपाध्याय ने पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

ezgif-1-436a9efdef

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बात रखते हुए उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यावरण बचाने (Forest rights)की कीमत के तहत प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी, प्रतिमाह गैस, बिजली व पानी निशुल्क दिया जाए। उन्होंने जड़ी बूटियों पर स्थानीय लोगों के अधिकार, निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य, जंगली जानवरों से जान के नुकसान पर 25 लाख तथा जंगली जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान पर 5000 रुपये मुआवजा देने की सरकार करें।

UKSSSC ने परीक्षा से पूर्व घटाए 130 पद

पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि पिथौरागढ़ में आदमखोर बाघ का आतंक बना हुआ है और हमारे जंगल ठंड में भी जल रहे हैं। ऐसे समय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय की यह पहल स्वागत योग्य है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, प्रेम बहुखंडी ने भी पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की बात को जायज बताया और इसे पुरजोर तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप बिजली और पानी के बिलों की प्रतियों की होली जलाई। (Forest rights)

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, राजेन्द्र भंडारी, मुकेश पन्त, रमेश कापड़ी, ऋषेंद्र महर, दिनेश बिष्ट, विनोद कार्की, दीपक लुंठी, चंचल बोरा, भुवन पांडेय, जावेद, भूरे मियां, लीलांबर जोशी, राम पांडेय, सुरेश गौरी, खीमराज जोशी, जगदीश कोहली सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

Joinsub_watsapp