shishu-mandir

उत्तराखंड टी बोर्ड (Uttarakhand Tea Board )उपाध्यक्ष पिलख्वाल का वादा- बंद पड़ी कौसानी चाय फैक्ट्री का जल्द होगा संचालन

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

Uttarakhand Tea Board Vice President Pilkhawal’s promise – closed Kausani tea factory will be operational soon

Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा, 10 दिसंबर 2020- उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड (Uttarakhand Tea Board)के नव नियुक्त उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने गुरुवार को जिला पंचायत परिसर स्थित चाय विकास बोर्ड के दफ्तर में पदभार ग्रहण किया।

Uttarakhand Tea Board

उन्होंने कहा कि बंद पड़ी कौसानी चाय फैक्ट्री का जल्द संचालन किया जाएगा|उन्होंने कहा कि “इसके लिए वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे। इस संबंध में देहरादून में बैठक भी होनी है।”

Uttarakhand Tea Board

जिला पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि पिलख्वाल के उपाध्यक्ष बनने के उत्तराखंड की चाय को विश्वभर में एक पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि जो चाय फैक्ट्री आर्थिक संकट से जूझ रही हैं। उनका आर्थिक संकट भी दूर होगा।

Uttarakhand Tea Board

इस दौरान कर्मचारी और अफसरों से बात करते हुए उपाध्यक्ष पिलख्वाल ने कहा कि चाय बागानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कौसानी में बंद चाय की फैक्ट्री के संचालन भी जल्द किये जायेंगे। इसके लिए प्रयास कर दिए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री के साथ बैठक भी होनी है। उन्होंने उत्तराखंड की चाय को विश्वभर में पहचान दिलाने के लिए तेजी से प्रयास किये जायेंगे। इस मौके पर पूर्व विधाकय व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,प्रकाश भट्ट, धमेन्द्र बिष्ट्र किरन पंत, चंदन लाल टम्टा, कमल बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

टी बोर्ड (Uttarakhand Tea Board)उपाध्यक्ष का गृह क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत


उत्तराखंड टी बोर्ड के उपाध्यक्ष (Uttarakhand Tea Board)गोविन्द सिंह पिलख्वाल का गुरुवार को अपने गृह क्षेत्र कफड़खान पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता ने भव्य स्वागत किया|
इस दौरान उन्होंने पपरशैली, कफड़खान, डीनापानी व कसारदेवी क्षेत्र में जनसंपर्क भी किया|

Uttarakhand Tea Board


इस दौरान भाजपा नगर मंडल ग्रामीण के अध्यक्ष ललित मेहता, चन्दन लाल टम्टा, आनंद डंगवाल, शंकर सिंह मेहता, प्रमोद मेहता, बची राम, श्याम सिंह,जगत भट्ट, महेश देवड़ी, महिपाल सिंह देवड़ी, कुंदन मेहता,धर्मेन्द्र बिष्ट, लोकेश कालाकोटी आदि मौजूद थे|

उत्तरा न्यूज के ताजा वीडियो अपडेट के लिए इस लिंक को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw

गुलदार की दहशत(Panic of leopard)- बग्वालीपोखर में वन विभाग ने लगाया पिंजरा