shishu-mandir

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) की ‘राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी कांग्रेस 2020’ (USSTC) प्रतियोगिता में करें प्रतिभाग

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
ucost

Uttarakhand State Science and Technology Congress (USSTC) 2020

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) उत्तराखंड राज्य में वैज्ञानिक प्रतिभा और शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रमों में लगी हुई है। उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी कांग्रेस (USSTC) इन कार्यक्रमों में से एक है जो हर साल आयोजित किया जाता है। USSTC विशेष रूप से वैज्ञानिक प्रतिभा को बढ़ावा देने और राज्य के उभरते वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगिता है।

new-modern
gyan-vigyan

राज्य विज्ञान कांग्रेस युवा शोधकर्ताओं / वैज्ञानिकों का काफी आकर्षित करने वाली राज्य स्तर की प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों पर Oral presentation तथा Poster Presentation के द्वारा अपना शोध कार्य प्रस्तुत किया जा सकता है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ‘युवा वैज्ञानिक पुरस्कार’ भी प्रदान किया जाता है। इस प्रतियोगिता में आवेदन करने हेतु और अधिक जानकारी के लिए। Click here for SCIENCE & TECHNOLOGY CONGRESS | GUIDELINES पर जाकर संपर्क किया जा सकता है।

saraswati-bal-vidya-niketan

बताते चलें कि उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (UCOST) उत्तराखंड सरकार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की एक स्वायत्त संस्था है। परिषद का उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, सरकार के लिए एक नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करना, भारत की सामाजिक-आर्थिक उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक नीतियों और उपायों की सरकार को सलाह देना तथा उस क्षेत्र की पहचान करना जिसमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा सके।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

TAGGED: ,