खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now
देहरादून। उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की अंतिम प्रमोशन सूची गुरुवार 27 अप्रैल 2023 को जारी कर दी। यह सूची विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.wecd.uk.gov.in पर जारी की गई है।
जानकारी के अनुसार सुपरवाइजर के 155 पदों के लिए 5500 से अधिक आंगनबाड़ी वर्करों ने आवेदन किया था। नवंबर 2021 में सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर विभागीय पदोन्नति के जरिए चयन प्रक्रिया प्रारंभ की थी।