Uttarakhand char dham- विश्वप्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले

editor1
1 Min Read
Screenshot-5

देहरादून। 8 मई 2022- हजारों भक्तों की जयकारों के बीच आज सुबह 6.15 पर ग्रीष्मकाल के लिए विश्व विख्यात बद्रीनाथ धाम के कपाट खोल दिये गए हैं। इस दौरान विधि-विधान के साथ पूजा पाठ करते हुए कुबेर और उद्धव की मूर्ति को बदरीश पंचायत (बदरीनाथ गर्भगृह) में विराजमान किया गया। कपाट खुलने के दौरान संस्कृत विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वस्तिवाचन का पाठ किया गया।

holy-ange-school

धाम में आज दर्शनों के लिये लगभग बीस हजार यात्री पहुँच चुके हैं। मंदिर के कपाट खुलते ही सम्पूर्ण धाम जयकारों से गुंजायमान हो उठा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा की गई। इस दौरान बदरीनाथ धाम के सिंहद्वार व अन्य मंदिरों को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है।

ezgif-1-436a9efdef

बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।आज सुबह उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किये। बताते चलें कि कोरोनकाल के चलते पिछले दो सालों से श्रद्धालु कपाट खुलने के दौरान धाम नही पहुँच पाये थे।

Joinsub_watsapp