Cabinet meeting- राज्य कर्मचारियों के डीए में होगी वृद्धि, जानें अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

देहरादून। 24 सितंबर 2021- मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें अनेक महत्वपूर्ण लिये गए। कैबिनेट में लाए गये 29 प्रस्तावों में से 24 पर कैबिनेट ने सहमति जताई।

holy-ange-school

कैबिनेट निर्णय के अनुसार उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों के डीए में 11% की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के सभी पदों को पदोन्नति से भरने पर भी सहमति हुई है।इसके साथ ही नगर पालिका श्रीनगर को नगर निगम का दर्जा दे दिया गया है। उधम सिंह नगर जिले की नगला ग्राम पंचायत को नगर पालिका बनाए जाने पर भी सहमति हुई है। वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम को 31 मार्च 2022 तक विस्तारित किया गया है।

ezgif-1-436a9efdef

चिकित्सा इकाइयों में पुनर्गठन को लेकर संशोधन किया गया है। इंजीनियरिंग संस्थानो में विश्व बैंक से स्पोंसर्ड शिक्षक काम कर रहे थे ऐसे अध्यापको को वेतन राज्य सरकार देगी। एविएशन टर्बाइन फ्यूल को लेकर कर की दर को 2 प्रतिशत करने का फैसला लिया गया पहले 20 प्रतिशत था। पेट्रोल पम्प खोलने के मानकों में ढील दी गई है।

Joinsub_watsapp