चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिलख्वाल (Govind Singh Pilkhawal) पहुंचे सुनौली, सोबन सिंह जीना की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

chai vikas board kr upadhayakash Govind Singh Pilkhawal pahuche sunoli

Screenshot-5

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड चाय विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष बनने के बाद गोविन्द सिंह पिलख्वाल (Govind Singh Pilkhawal) सुनौली गांव पहुंचे। बताते चले कि सुनौली गांव भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री सोबन सिंह जीना का पैतृक गांव है।

holy-ange-school

सुनौली पहुंचकर गोविंद सिंह पिलख्वाल (Govind Singh Pilkhawal) ने स्व0 सोबन सिंह जीना की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों ने गोविंद सिंह पिलख्वाल का स्वागत माल्यार्पण कर स्वागत किया।

ezgif-1-436a9efdef

गायब शराब प्रकरण — एसएसपी ने किया मामले का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार वाहन चालक अब भी फरार

इस मौके पर आयोजित एक जनसभा को संबोेधित करते हुए गोविंद सिंह पिलख्वाल ने स्व0 जीना के जीवन परिचय कर प्रकाश डालने के साथ ही स्व0 जीना के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेने की बात कही।

अल्मोड़ा मजदूर मौत मामला – दोषी वाहन चालक अब भी पकड़ से बाहर


इस मौके पर भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट,पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाकुनी, गोविंद सिंह चौहान, प्रताप सिंह नेगी, कनिष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज भाकुनी, सुनौली की ग्राम प्रधान मीना देवी, हड़ौली के ग्राम प्रधान दीपक भाकुनी, आनन्द सिंह डंगवाल, जगदीश डंगवाल, कुन्दन सिंह बिष्ट, शंकर सिंह मेहता, धीरेन्द्र सिंह मेहता पूर्व प्रधान चुराड़ी चन्दन सिंह बिष्ट, भगवत सिंह, योगेश बिष्ट, निखिल बिष्ट, राहुल भाकुनी, दीवान सिंह कार्की आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश सिंह डंगवाल ने किया।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

Joinsub_watsapp