shishu-mandir

टोटाम बस दुर्घटना अपडेट: हादसे में एक महिला चोटिल, पढ़े पूरी खबर

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा। भतरौजखान टोटाम के पास आज सुबह हुई बस दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है। अलबत्ता बस सड़क में पलटने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। ​​घटना में स्याल्दे निवासी बसंती देवी उम्र 45 वर्ष को हल्की चोट आई है। चालक व परिचालक के साथ अन्य सभी 11 यात्री सुरक्षित है।

new-modern
gyan-vigyan


जानकारी मुताबिक कुमाऊँ मोटर्स ऑनर्स की बस संख्या UK 04 PA 0122 रामनगर से देघाट को रवाना हुई। भतरौंजखान से करीब 22 किमी की दूरी पर स्थित टोटाम के पास सुबह करीब 8:30 में बस अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई। घटना के दौरान बस में शिव​ सिंह व परिचालक चंदन तिवारी समेत कुल 14 लोग सवार थे। ​जिसमें एक महिला बसंती देवी को हल्की चोट आई है। अन्य सभी यात्री सुरक्षित है। सूचना मिलने पर पुलिस व अन्य स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे। जिसके बाद यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया।

saraswati-bal-vidya-niketan