टीना अंबानी ED के सामने नहीं पहुंचीं, जल्द किया जाएगा नया समन जारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ‘रिलायंस ग्रुप’ के चेयरमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी को जल्द ही नया समन…

प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ‘रिलायंस ग्रुप’ के चेयरमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी को जल्द ही नया समन जारी किया जाएगा। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को उन्हें एजेंसी के सामने हाज़िर होना था, लेकिन टीना नहीं पहुंचीं। अब उन्हें जल्द ही फिर से बुलाया जाएगा।


इस मामले में टीना अंबानी को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक लक्ज़री प्रॉपर्टी की खरीद से जुड़े लेन-देन के संबंध में पूछताछ के लिए तलब किया गया था। इससे पहले, ED ने इसी मामले में ‘रिलायंस कम्युनिकेशन’ (आरकॉम) के पूर्व अध्यक्ष पुनीत गर्ग से भी पूछताछ की थी।


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, ED ने अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) के खिलाफ कथित बैंक धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए हाल ही में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है।

Leave a Reply