shishu-mandir

टीका सिंह खोलिया (Tika singh kholiya)बने लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

Tika singh kholiya became district collector of pwd Ministerial Association

Tika singh kholiya

अल्मोड़ा, 01 दिसंबर 2020- लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिला कार्यकारिणी के अधिवेशन में टीका सिंह खोलिया (Tika singh kholiya)निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए|

IMG 20201201 213342

कार्यकारिणी में टीका सिंह खोलिया( Tika singh kholiya)को अध्यक्ष, अमरनाथ रजवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बीना कनवाल, शैफाली पांडे को महिला उपाध्यक्ष, दीप तिवारी महासचिव, नवल पंत कोषाध्यक्ष, चंदन सिंह नयाल, नीरज त्रिपाठी संगठन मंत्री, और संप्रेक्षक में जर्नादन कांडपाल को चुना गया।

मंगलवार को एसोसिएशन का 10वां अधिवेशन प्रेरणा सदन में आयोजित किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रमणी भट्ट और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष चारू पंत ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।

सभी सदस्यों ने इस मौके पर संगठन के दिवगंत पदाधिकारियों स्वर्गीय महेश चंद्र तिवारी और स्वर्गीय हेमंत पांडे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए याद किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर गृह जिले में तैनाती व्यवस्था ना करने पर प्रमुख अभियंताओं की नीति का विरोध किया।और कहा कि अन्य संवर्गों में यह नीति नहीं अपनाई जा रही है। इसको तत्काल समाप्त किया जाए। इसके साथ ही वक्ताओं ने कनिष्ठ सहायक पदों पर नियुक्ति करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वेतन निर्धारण के लिए स्पष्ट आदेश पारित करने की मांग की। साथ ही नियमसंगत मांगों पर जल्द कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी|

Tika singh kholiya

इधर अधिवेशन में कार्यकारिणी के चुनाव हुए जिसमें सर्वसम्मित से टीका सिंह खोलिया (Tika singh kholiya)को अध्यक्ष, अमरनाथ रजवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बीना कनवाल व शैफाली पांडे को महिला उपाध्यक्ष, दीप तिवारी को महासचिव, नवल पंत कोषाध्यक्ष, चंदन सिंह नयाल, नीरज त्रिपाठी संगठन मंत्री, और संप्रेक्षक में जर्नादन कांडपाल को चुना गया।

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष चारू पंत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि चन्द्र मणी भट्ट ने सभी को कर्मचारी संगठनो के संघर्षमय इतिहास की जानकारी दी वहीं संगठन हित को सर्वोपरि रखने की अपील की|

http://उत्तरा न्यूज के ताजा वीडियो अपडेट के लिए इस लिंक को सब्सक्राइब करें

इसे भी देखें

शराब के नशे में वाहन चला रहा था चालक, गिरफ्तार (arrested)..दन्या पुलिस का चेकिंग अभियान जारी