दहेज हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

उत्तरा न्यूज टीम
2 Min Read
Screenshot-5

पिथौरागढ़। दहेज हत्या के आरोप में 3 लोगों को थाना बलुवाकोट पुलिस ने गिरफ्तार किया है।विगत 4 मई को मोती देवी निवासी ग्राम लौल मेतली ने थाना बलुवाकोट में तहरीर दी कि उनकी पुत्री लक्ष्मी का विवाह 22 अप्रैल 2019 को नरेन्द्र सिंह पुत्र शेर सिंह रैखोला निवासी ग्राम गागरा बलुवाकोट के साथ हुआ था। आरोप है कि लक्ष्मी के ससुराल वाले बार बार दहेज में मोटर साइकिल की मांग कर उसका उत्पीड़न करते थे।

holy-ange-school

ezgif-1-436a9efdef


मोती देवी का कहना है कि बीते 18 अप्रैल को उनकी पुत्री लक्ष्मी के मोबाइल से ही उनको सूचना दी गयी कि उनकी पुत्री कहीं खो गयी है। पूछताछ करने पर ससुराल वालों ने कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद 26 अप्रैल को उनकी पुत्री का शव झूलाघाट नदी के किनारे मिला।


तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 498 ए, 304 बी में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार और सीओ धारचूला विनोद कुमार थापा के निर्देशन में थानाध्यक्ष बलुवाकोट अशोक धनकड़ के नेतृत्व में जांच पड़ताल के बाद शनिवार को पुलिस टीम ने तीन आरोपितों नरेन्द्र सिंह पुत्र शेर सिंह, खीम सिंह पुत्र शेर सिंह तथा शेर सिंह पुत्र स्व जीत सिंह निवासीगण ग्राम गागरा, बलुवाकोट को गिरफ्तार कर लिया।

Joinsub_watsapp