shishu-mandir

Almora:: टैक्सी चालक ने गटका जहर(poison), मौत

editor1
2 Min Read
fire broke out

Almora:: Taxi driver swallowed poison, death


सोमेश्वर/अल्मोड़ा, 07 मई 2022- सोमेश्वर तहसील के ग्राम पंचायत अझौड़ा- खर्कवाल गांव में एक 35 वर्षीय #टैक्सी चालक ने #जहरीला पदार्थ (poison)गटक लिया।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan


उसकी उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार खर्कवाल गांव निवासी 35 वर्षीय टैक्सी चालक नंदन सिंह खर्कवाल पुत्र आनंद सिंह खर्कवाल ने शुक्रवार की रात अपने ही घर में #जहरीला पदार्थ (poison)गटक लिया। बच्चे जब उसे भोजन खाने के लिए उसके कमरे में बुलाने गए तो नंदन सिंह उन्हें बेहोशी की हालत में उल्टी करता हुआ मिला।


आनन-फानन में ग्रामीण उसे उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर ले गए। जहां डॉक्टर आनंद नारायण तिवारी तथा डॉक्टर दीपिका रानी ने उसका उपचार किया। लेकिन कुछ ही समय बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


डाक्टरों का कहना है कि सम्भवतः अत्यधिक विषपान के कारण नंदन सिंह की मौत हुई है।

थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरा तथा पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना का कारण अज्ञात है।
बताते चलें कि मृतक की पत्नी दिव्यांग है तथा उसकी एक 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री है। घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से घर में कोहराम मचा है। नंदन सिंह टैक्सी चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।