shishu-mandir

Jageshwar- सुभाष पाण्डेय ने किया विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों को लेकर सभी प्रत्याशी सक्रिय हो गए हैं। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी सुभाष पाण्डेय ने लमगड़ा मण्डल के मेरगांव, उन्यूडा, डौठा, रैचना, भांगादेवली, हटपल्ला आदि क्षेत्रों में स्थानीय जनता के बीच जनसंपर्क कर समस्यायें जानी।

new-modern
gyan-vigyan

पाण्डेय ने क्षेत्र के डौठा और भांगादेवली में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित बैठक में ग्राम के वरिष्ठ जनों व स्थानीय जनता को सम्बोधित कर सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने की अपील की।

saraswati-bal-vidya-niketan

बताया गया कि बैठक में दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।इस दौरान जिला मंत्री व जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक रावत, ब्लाक प्रमुख लमगडा विक्रम बगडवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा, मंडल उपाध्यक्ष केशव राम , चिन्ता सिंह, प्रधान मनोज मेलकानी , क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेन्द्र आर्या, हेम पाण्डे, प्रकाश जोशी , किशन अधिकारी, दीपक देवलिया, राजू बेलवाल, दीपक पान्डेय, चन्दन मेर, प्रताप सिंह बिष्ट, जगदीश तिवारी, राम सिंह मेर, जगदीश नयाल, गोविन्द खोलिया, लक्ष्मण सिंह मुश्यौनी, गिरीश दुर्गापाल, गोविन्द बिष्ट, हरीश राम, नबीन राम आदि उपस्थित रहे।