shishu-mandir

Almora- कांंग्रेस संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर से होगा संगठन का पुर्नगठन-अनिल मिश्रा

editor1
1 Min Read

अल्मोड़ा। 9 मई 2022- अल्मोड़ा पहुंचे कांंग्रेस के अल्मोड़ा जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल मिश्रा एवं कांंग्रेस के रानीखेत जिला निर्वाचन अधिकारी स्वामीनाथ जायसवाल ने कांग्रेसजनों के साथ जिला कांंग्रेस कार्यालय में बैठक की। संगठन की मजबूती के लिए अल्मोड़ा पहुंचे अनिल मिश्रा ने कहा कि कांंग्रेस संगठन की मजबूती के लिए संगठनात्मक चुनाव के जरिए बूथ स्तर से जिला स्तर तक कांंग्रेस को मजबूत करने का काम किया जाएगा।

new-modern
gyan-vigyan

उन्होंने अल्मोड़ा पहुंच सदस्यता अभियान के विषय में कांग्रेसजनों के साथ चर्चा की। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अनिल मिश्रा ने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड में कांंग्रेस संगठन के संगठनात्मक चुनाव कराये जाने हैं।इसी क्रम में अल्मोड़ा में भी बूथ स्तर,ब्लाक स्तर एवं जिला स्तर में बदलाव किये जाएंगे। मिश्रा ने कहा कि 28 मई तक बूथ एवं ब्लाक लेवल के चुनाव सम्पन्न करा लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता कांंग्रेस संगठन की मजबूती है। कांंग्रेस संगठन के संविधान के तहत ही चुनाव कराए जाएंगे।

saraswati-bal-vidya-niketan

बैठक में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,यूसीडीएफ उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,रमेश नेगी,प्रदेश सचिव परितोष जोशी,गौरव सतवाल,मनोज सनवाल,केवल सती,महेश चन्द्र आर्या,राबिन मनोज भण्डारी,आशा जोशी,जया जोशी आदि उपस्थित रहे।