Almora: सैनिक कल्याण मंत्री के बयान पर उबाल, कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन

editor1
3 Min Read
Screenshot-5

holy-ange-school

Almora: statement of the Minister of Military Welfare, Congressmen burnt the effigy

ezgif-1-436a9efdef

अल्मोड़ा, 01 फरवरी 2023- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा बीते रोज काँग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं एंव पूर्व प्रधानमंत्रियों की शहादत पर अपनी तुच्छ मानसिकता क परिचय देते हुए अभ्रद टिप्पणी करने के खिलाफ काँग्रेसियों ने आज जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू के नेतृत्व में चॊघानपाटा में एकत्रित होकर मंत्री गणेश जोशी के पुतले को आग के हवाले कर मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाये।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मानसिक दिवालियापन के शिकार हो गये है। जनहित की समस्याओं को दूर करने में विफल मंत्री काँग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं और देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी देकर अपनी शैक्षिक योग्यता का परिचय दे रहे हैं, ऎसे मानसिक रोगी मंत्री को मुख्यमंत्री को तत्काल मंत्रीमंडल से बाहर करना चाहिए।

statement of the Minister of Military Welfare, Congressmen burnt the effigy
statement of the Minister of Military Welfare, Congressmen burnt the effigy


पूर्व प्रांतीय सचिव एंव नगर प्रभारी त्रिलोचन जोशी ने कहा कि प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने संविधान द्वारा प्रदत्त राज्य निष्ठा की गोपनीयता एंव शपथ का अपमान करके देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों की शहादत पर मानसिक रोगी के तहत अभद्र टिप्पणी की जिसका कांग्रेसजन तीव्र विरोध करते हैं और मंत्री गणेश जोशी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के आन्दोलन की जननी रही मंसूरी के आन्दोलनकारियों का भी अपमान किया हैं। ऐसे मानसिक रोगी मंत्री को मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल बर्खास्त करना चाहिए।


नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने मंत्री गणेश जोशी से देश की जनता से माफी माँगकर सार्वजनिक राजनीति से सन्यास लेने की पुरजोर माँग की।
रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल ने कहा कि सैनिक बाहुल्य उत्तराखण्ड राज्य के सॆनिक कल्याण मंत्री देश की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री एंव विश्व की लौह महिला की शहादत पर जो अशोभनीय टिप्पणी दी, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं ऐसे मंत्री को तत्काल मंत्रीमंडल से बहार करना हितकर होगा।


कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, महिला जिला महामंत्री राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, नगर प्रभारी एंव पूर्व प्रान्तीय सचिव त्रिलोचन जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रॊतेला, रेडक्रास सोसाइटी अध्यक्ष मनोज सनवाल, ब्लाँक अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, अम्बीराम आर्य, प्रमोद पंवार भीमा, नारायण दत्त पाण्डेय, परितोष जोशी, सुनील कर्नाटक, प्रदेश सोशल मीडिया महासचिव शरद चन्द्र साह, बाल विक्रम रावत, अमित बिष्ट, प्रदेश सेवादल ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, सरस्वती रोडिया, महेश चन्द्र आर्य, देवेन्द्र सिंह बिष्ट गुडडू , रितिक नयाल,
संजय कर्मयाल, गोपाल भट्ट, देव सिंह कनवाल, नितिन रावत, पूरन सिंह अधिकारी, मनोज बिष्ट, नवल बिष्ट आदि मौजूद थे।

Joinsub_watsapp