Verification: aeee5e56bc920c65
shishu-mandir

हाथरस कांड के विरोध में कांग्रेस ने किया मौन सत्याग्रह (silent satyagraha) कहा यह घटना सरकार और पुलिस की नाकामयाबी का स्पष्ट उदाहरण

Newsdesk Uttranews
4 Min Read
Screenshot-5

अल्मोडा, 05 अक्टूबर 2020— उत्तराखंड प्रदेश कांंग्रेस कमेटी के आह्वान पर अल्मोड़ा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन सत्याग्रह (silent satyagraha) किया

new-modern
gyan-vigyan

उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ हुई बलात्कार और जघन्य हत्या के विरोध में गांधी पार्क चौघानपाटा अल्मोडा में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे के नेतृत्व में मौन सत्याग्रह (silent satyagraha) का आयोजन किया।

वरुण प्रताप भाकुनी बने प्रदेश (kisan congress committee) किसान कांग्रेस कमेटी के महासचिव

डेढ़ घटे तक चले मौन सत्याग्रह (silent satyagraha) के बाद वक्ताओं ने कहा कि देश और समाज में लगातार बढ़ रही महिला हिंसा और उत्पीड़न की घटनाएं बेहद अमानवीय व चिन्ताजनक हैं।

उत्तर प्रदेश के हाथरस (silent satyagraha) में एक दलित युवती के साथ बलात्कार और जघन्य हत्या उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस की नाकामयाबी को स्पष्ट प्रदर्शित करती है। प्रशासन और पुलिस यदि मुस्तैद होती तो इस प्रकार की घटनाओं पर सख्ती से लगाम लगाई जा सकती थी।

राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि सिस्टम की अनदेखी के चलते पीड़िता की दो बार हत्या (silent satyagraha) की गई एक बाद ​घटना के बाद तो दूसरी बाद अंतिम संस्कार के नाम पर असंवेदनशील रवैये के चलते।

Almora- नगर कांंग्रेस (Congress) ने किया बूथ कांंग्रेस कमेटियों का गठन

कहा कि इतने दिन से जो वाकया चल रहा है उससे साफ प्रदर्शित होता है कि ताकत के गुमान में कानूनों के पेचों को खत्म करने के लिए आरोपी सबूतों को खत्म करने का प्रयास कर रहे है।

कांग्रेसजनों ने इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार से आगे आकर अविलम्ब फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाकर आरोपियों के लिए कठोर दण्ड की मांग की है।

मौन सत्याग्रह (silent satyagraha) में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे, जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक मदन बिष्ट, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन सिह रौतैला, राजेन्द्र बाराकोटी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, राधा बिष्ट, प्रीति बिष्ट, तारा चन्द्र जोशी, दीवान सतवाल, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, संजय दुर्गापाल, विनोद वैष्णव, किशनलाल,

निर्मल रावत,तारू तिवारी, राजेन्द्र बोरा, भूपेन्द्र भोज, दिनेश नेगी, राबिन भण्डारी, प्रदीप बिष्ट, सिकन्दर पवार, हर्ष कनवाल, प्रताप सत्याल, फाकिर खान, देवेन्द्र बिष्ट, हयात सिंह, अरविंद रौतैला, हीरा सिह बिष्ट, गोपाल चौहान, रमेश आर्या, सुन्दर सिंह, गजेन्द्र फर्तयाल, सुमित कुमार, भुवन अधिकारी, संदीप बिष्ट, ललित सतवाल, रोहित रौतैला, पंकज कान्डपाल, आशीष कुमार, अम्बीराम आर्या, मुन्ना बिष्ट, नवीन आर्या, दीपा साह, शरद साह, भावना बोरा, तारा तिवारी, पुष्पा पान्डेय,

शेखर पान्डेय, कमल बिष्ट, पुष्कर नयाल, हरीश जोशी, कुन्दन सिंह, प्रदीप सिंह, धीरा तिवारी, प्रद्युम्न बोरा, जितेन्द्र अधिकारी, मनोज पवार, सूरज वाणी, प्रशान्त टम्टा, आशीष भारती, रोह आर्या, पुष्कर बिष्ट, कार्तिक साह, आर्शीवाद गोस्वामी, पूरन गुरूरानी, मनोज रावत, रमेश बिष्ट, मोहन अल्मियां, पान सिंह सतवाल, हरीश रावत, जीवन नैनवाल, मोहन सिंह, सुन्दर सिंह, मोहन नगरकोटी, पूरन पाण्डे, ललित बिष्ट, सुरेश सिंह, दीवान रावत, धन सिंह, बहादुर राम, हरीश गैलाकोटी, नरेन्द्र बनौला, पूरन सुप्याल, हिमांशु मेहता, महेश वर्मा, राजेन्द्र सिंह सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/