shishu-mandir

शहीद यमुना प्रसाद (Shahid yamuna prasad) हुए पंचतत्व में विलीन

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

Shahid yamuna prasad hue panchatatva me vilin

Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

यहां देखें समचार से संबंधित वीडियो

हल्द्वानी। पेट्रोलिंग के दौरान जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा सैक्टर में शहीद हुए सुबेदार यमुना प्रसाद पनेरू (Shahid yamuna prasad) का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। रविवार 14 जून को रानीबाग स्थित​ चित्रशिला घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ सलामी देने के साथ ही अंत्येष्टि की गई।

शहीद की शव यात्रा शुरू होने से पूर्व उत्तराखण्ड के शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत शहीद के घर पहुचें और पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पितकर शहीद को श्रद्वांजलि अर्पित् की।
सुबह शहीद यमुना प्रसाद (Shahid yamuna prasad) का पार्थिव पहले इससे पूर्व आर्मी कैन्ट मे पहुंचा जहां उनके शव को पुष्पचक्र अर्पित कर सलामी दी गई। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके निवास की ओर रवाना किया गया। शहीद का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके घर पहुचा तो शहीद की पत्नी, मां तथा बच्चे उसके पार्थिव शरीर से लिपटकर रोने लगे जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया । स्थानीय नागरिकों और उनके गांव के लोगो ने शहीद सुबेदार यमुना प्रसाद के बलिदान को अपनी नम आंखों के साथ देखकर उनके अंतिम दर्शन किये।

चित्रशिला घाट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत की ओर से परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने शहीद के शव पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्वांजलि दी। वही जिलाधिकारी सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने भी पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्ऱद्वाजलि दी। स्व0 पनेरू के शव को उनके सात वर्षीय पुत्र यश पनेरू तथा भाई भुवन पनेरू द्वारा मुखाग्नि दी गई। अंतिम संस्कार के समय स्व0 पनेरू के भाई चन्द्र प्रकाश पनेरू मौजूद थे।


शहीद यमुना प्रसाद (Shahid yamuna prasad)के अन्तिम संस्कार में विधायक नवीन दुम्का, रामसिह कैडा, सांसद प्रतिनिधि एवं जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी, कर्नल अमित महोन, ले.कर्नल विजय आनन्द जोशी, विकास कुमावत, नायब सुबेदार आनन्द सिह, दिवंगत की माता माहेश्वरी देवी, पत्नी ममता,रघुवर जोशी,बहादुर नदगली,कृष्णानन्द जोशी, भुवन प्रसाद, मोहन सिह मेहरा, मोहन बिष्ट, डुगर मेहरा, मदन सिह, मुकेश परगंई, डा0 डीके पनेरू, आन सिह मटियाली, उपजिलाधिकारी विवेक राय के अलावा बडी संख्या मे भूतपूर्व सैनिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1