अल्मोड़ा। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत जनपद अल्मोड़ा ने बताया कि उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघुसिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण,संस्कृति, जलागम प्रबन्धन सतपाल महाराज अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण पर आ रहे है। उन्होंने बताया कि मंत्री दिनॉंक 6 मई, 2023 को दिन में 2:30 बजे बागेश्वर से प्रस्थान कर शाम 5 बजे अल्मोड़ा पहुॅचकर रात्रि विश्राम सर्किट हाउस अल्मोड़ा में करेंगे।
मंत्री सतपाल महाराज 7 मई, 2023 की सुबह 10ः30 बजे से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। सुबह 11 बजे मंत्री सतपाल महाराज विकास भवन अल्मोड़ा में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह सुबह 11ः30 बजे से जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह दिन में 2ः30 बजे अल्मोड़ा से नैनीताल के लिए रवाना हो जाएंगे।