shishu-mandir

Uttarakhand- राष्ट्रीय सदभावना यात्रा पहुंचेगी पिथौरागढ़

editor1
2 Min Read

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय सद्भावना यात्रा, उत्तराखंड इन दिनों कुमाऊं क्षेत्र में चल रही है, जो मंगलवार को दन्या से पिथौरागढ़ पहुंचेगी। यात्रा के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने को लेकर दो दिन पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसके बाद यात्रा आगे के लिए रवाना होगी।

new-modern
gyan-vigyan

सद्भावना यात्रा की अगुवाई पद्मश्री बसंती बहन, उत्तराखंड सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष इस्लाम हुसैन, यात्रा संयोजक भुवन पाठक, साहिब सिंह सजवाण आदि कर रहे हैं। भुवन पाठक ने यात्रा के प्रयोजन को लेकर कहा कि भारत की गंगा-जमुनी संस्कृति को बनाए रखना और विभिन्न धर्म-जाति व संप्रदायों वाले समाज में भाईचारा व सद्भाव बनाए रखने तथा उत्तराखंड के पारंपरिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।

saraswati-bal-vidya-niketan

उन्होंने बताया कि 8 मई को हल्द्वानी से शुरू हुई यात्रा को रामनगर, रामगढ़, सतखोल-मुक्तेश्वर, पटेलिया, जैंती, सालम पट्टी और दन्या आदि क्षेत्रों में लोगों का भरपूर सहयोग व समर्थन मिला है। छात्र युवाओं में भी इस यात्रा को लेकर उत्साह और वह इससे किसी न किसी रूप में जुड़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मंगलवार अपराह्न पिथौरागढ़ में शिक्षक समुदाय के साथ संवाद कार्यक्रम होगा। बुधवार को प्रेस वार्ता के बाद दोपहर 12 बजे से सद्भावना यात्रा के उद्देश्यों और उसकी व्यापक अहमियत को लेकर नगरपालिका सभागार पिथौरागढ़ में एक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम चार बजे से स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कृष्णानंद उप्रेती के गांव हुड़ेती में यात्रा कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने पिथौरागढ़ में भी सद्भावना यात्रा को भरपूर समर्थन मिलने की उम्मीद जताई है।